{"_id":"627956ba9916d82c952430b8","slug":"bike-collided-with-a-pile-of-bricks-migrant-laborer-died-banda-news-knp6958477137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट के ढेर से बाइक टकराई, प्रवासी मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट के ढेर से बाइक टकराई, प्रवासी मजदूर की मौत
विज्ञापन
बांदा। ट्रक की रोशनी आंखों में पड़ने से बाइक से संतुलन खो बैठे प्रवासी मजदूर की ईंट के ढेर से टकराकर मौत हो गई। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर हुई। हेलमेट न लगाने से सिर पर गंभीर चोट मौत का कारण बनी।
अतर्रा थाना क्षेत्र के खटौरा गांव निवासी देवीदीन का पुत्र करन (22) रविवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग में सेमरिया गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी की चकाचौंध से करन बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे ईंटों के चट्टे से टकरा गया। उसकी वहीं मौत हो गई। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसके मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस में
मृतक के बाबा रामखिलावन ने बताया कि करन अतर्रा बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। वह अविवाहित और तीन भाइयों में छोटा था। सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता था। दो दिन पहले घर आया था।