फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bijayumo submits memorandum to the station

भाजयुमो ने स्टेशन में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Thu, 31 Jan 2019 11:37 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Thu, 31 Jan 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bijayumo submits memorandum to the station
अतर्रा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

स्टेशन में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरुद्ध गुरुवार को यहां भाजयुमो ने रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन किया और डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौंपा। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भरत लाल गुप्ता ने कहा कि रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित शौचालय बंद पड़े हैं। पूछताछ केंद्र की व्यवस्था नहीं है। चारों तरफ गंदगी का आलम है। दिव्यांगों व महिलाओं के लिए अलग से टिकट काउंटर नहीं है। प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को खुले में रात बितानी पड़ती है। ज्ञापन में डिस्प्ले बोर्ड लगाने, सर्कुलेटिंग एरिया में प्रकाश व्यवस्था आदि की भी मांगें की गईं।

विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में सत्यम पांडेय, आशीष मिश्रा, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजू त्रिवेदी, शंभू शर्मा, राकेश गौतम, शशिकांत तिवारी, ज्ञानेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता, शिव नरेश कुशवाहा, रामू सैनी, वैभव आदि मौजूद रहे। उधर कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, प्रभाकर पांडेय, सुनील दत्त, सूरज वाजपेयी, अर्जुन मिश्रा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बाद भी स्टेशन की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed