{"_id":"5ffc8dca8ebc3e33be252953","slug":"big-b-s-messages-echo-in-90-board-buses-banda-news-knp6053705139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग-बी के संदेश मंडल की 90 बसों में गूंजने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग-बी के संदेश मंडल की 90 बसों में गूंजने लगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं’। फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन की यह अपील चित्रकूटधाम मंडल की 90 बसों में भी गूंजने लगी है। मंडल की 402 बसों में अब तक 90 बसों में यह आडियो संदेश सिस्टम चालू हो गया है। शेष 312 बसों में जल्द ही सिस्टम लगेगा।
प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों में कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए प्री-रिकार्डेड ऑडियो सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। चित्रकूटधाम मंडल की रोडवेज बसों में इस पर अमल भी शुरू हो गया है। रोडवेज के सेवा प्रबंधक (एसएम) केपी सिंह ने बताया कि बसों में प्री-रिकार्डेड ऑडियो सिस्टम के लिए जेम पोर्टल से टेंडर के बाद ठेका दिया गया। कंपनी ने बसों में सिस्टम लगाना शुरू कर दिया है।
बांदा डिपो की सर्वाधिक 129, महोबा की 120, राठ की 90 और हमीरपुर डिपो की 63 बसों में ऑडियो सिस्टम लगाया जाना है। अब तक बांदा व महोबा डिपो की 90 बसों में यह सिस्टम लगाए जा चुके हैं। कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि 15 जनवरी तक मंडल की सभी बसों में यह सिस्टम लगा दिए जाएं। उधर, राजस्व परिषद के आदेश पर कलक्ट्रेट व तहसील कार्यालयों में भी यह सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया है।