फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   beti bani bsa

पिछड़े गांव की बेटी बनी बीएसए

Sat, 17 Apr 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
beti bani bsa
beti bani bsa - फोटो : BANDA
बांदा। बबेरू क्षेत्र के अति पिछड़े गांव जुगरेहली को मेधावी छात्रा ने इन दिनों सुर्खियों में ला दिया है। इस गांव की बेटी ने पीसीएस 2020 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवीं रैंक हासिल की है। उसका चयन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पद पर हुआ है।
विज्ञापन

जुगरेहली गांव में साधारण परिवार के अधिवक्ता रहे जोधा प्रसाद यादव की बेटी नीलम यादव को शाबासी और बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पिता का साया सिर से उठने के बाद भी बेटी नीलम अपने कॅरियर के प्रति गंभीर रहीं। प्रारंभिक शिक्षा बांदा शहर के इंडियन कान्वेंट स्कूल से शुरू की। हाईस्कूल आर्य कन्या इंटर कालेज और इंटर जीजीआईसी से उत्तीर्ण किया। जेएन कालेज बांदा से स्नातक और अतर्रा पीजी कालेज से भूगोल विषय में परास्नातक परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

नीलम घर पर ही रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती रहीं। उनका कहना है कि अभी भी वह सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयारी करती रहेंगी। मां कुसुम यादव और ताऊ पूर्व न्यायाधीश बाबूलाल यादव को विशेष रूप से नीलम ने अपनी सफलता का श्रेय दिया। इंडियन कान्वेंट स्कूल प्रधानाचार्य जेपी यादव ने बताया कि नीलम शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहीं। उनमें अपना लक्ष्य हासिल करने का जुनून शुरू से ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed