फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Began recruiting former military training

सेना भर्ती का पूर्व प्रशिक्षण शुरू

Fri, 15 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 15 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Began recruiting former military training
जेएन डिग्री कालेज में सेना में भर्ती इच्छुक युवाओं के शरीर की नापजोख करते सेना के जवान। - फोटो : amarujala

बांदा। सेना में भर्ती के लिए उत्सुक युवाओं को पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कालेज में पूर्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का आयोजन एनसीसी की 60वीं यूपी बटालियन ने किया है। पहले दिन लगभग दो सैकड़ा युवाओं का मेडिकल परीक्षण किया गया।

विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने युवाओं के शरीर की नापजोख कर और उन्हें मिलिट्री जवान के मानक बताए। जिन कमियों से अक्सर युवक भर्ती टेस्ट में फेल हो जाते हैं उन्हें दूर करने के लिए तरीके बताए। सूबेदार मेजर दिनेश कुमार ने बताया कि जेएन कालेज में 17 जुलाई तक मेडिकल परीक्षण शिविर किया जा रहा है। 18 जुलाई से 24 जुलाई तक रोजाना सुबह 6 से 8 बजे तक शारीरिक प्रशिक्षण होगा। शिविर में सेना के अधिकारियों के अलावा एनसीसी के मेजर मिथलेश पांडेय, चीफ आफीसर मंगल प्रसाद और डा.प्रत्युष मिश्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed