फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Before burning alive, the lover couple was attacked with a spear

जिंदा जलाने से पहले प्रेमी युगल पर बरछी से किया था हमला

Thu, 06 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Before burning alive, the lover couple was attacked with a spear
बांदा : प्रेमिका के साथ जिंदा जलाए गए मृतक युवक के घर में शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : BANDA
बांदा/मटौंध। कमरे में बंद करके प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाने से पहले युवती के परिजनों ने दोनों पर बरछी से हमला किया था। इसके बाद कमरे में आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसे युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि युवती ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर देर रात आईजी, डीएम और एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव में बुधवार को गांव का ही भोला आरख (24) पुत्र आशाराम गांव की 22 वर्षीय स्वजातीय युवती के घर गया था। युवती उस समय घर में अकेली थी। पुलिस और परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच युवती का भाई घर आ गया। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो भाई लाखन उर्फ लक्खू सिंह आपा खो बैठा। उसने भोला पर कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। कमरे के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और फोन करके माता-पिता और अन्य परिजनों को बुला लिया। सभी ने कमरे का खपरैल तोड़कर युवक और युवती पर बरछी से कई वार किए। दोनों जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने पहले तो युवती को कमरे से बाहर निकाल लिया, लेकिन युवती ने प्रेमी को बचाने की कोशिश की तो उसको भी कमरे में बंद कर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इस बीच भोला के परिजन भी मौके पर आ गए। बेटे की जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, मगर किसी ने नहीं सुनी।
बताया जाता है कि आग लगा देने के बाद गांव के लोग भी तमाशाई बने रहे। कुछ ही देर में यूपी-112 पुलिस पहुंच गई। तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। युवती पुलिस को सिर्फ इतना ही बता पाई कि उसी ने भोला को फोन करके बुलाया था। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां भोला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती को कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। इस पर शव वापस ले आया गया। देर रात तक मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण, डीएम अमित सिंह बंसल, एसपी डॉ. एसएस मीणा फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे।
पूरी घटना की जानकारी ली। देर रात सिविल लाइन पुलिस चौकी में पुलिस महानिरीक्षक ने घटना के बारे में जानकारी दी। रात में ही दोनों शवों के पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर तड़के पोस्टमार्टम कराया गया। गांव में अलग-अलग दोनों का अंतिम संस्कार हुआ।
युवती के माता-पिता समेत नौ पर रिपोर्ट, चार गिरफ्तार
बांदा/मटौंध। जिंदा जलाकर प्रेमी-प्रेमिका की हत्या के मामले में प्रेमी युवक भोला के बड़े भाई फूलचंद्र ने मटौंध थाने में नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें युवती का पिता हुकुमा उर्फ हुकुम सिंह, मां आशा देवी, भाई लाखन उर्फ लक्खू सिंह, गांव के पूर्व प्रधान बाबू, दो सगे भाई बेटन व फूलचंद्र पुत्रगण मूलचंद्र, वीरेंद्र व राजू पुत्रगण फूलचंद्र व हरिश्चंद्र पुत्र बेटन शामिल हैं।

सभी पर धारा 147, 148, 149, 302 और 201 की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मटौंध पुलिस ने हुकुम सिंह और उसकी पत्नी आशा तथा पुत्र लक्खू उर्फ लाखन सहित वीरेंद्र पुत्र फूलचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, लाठी भी बरामद कर ली है। अदालत में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

बांदा : प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाने की सूचना पर बुधवार देर रात घटनास्थल पर पहुंचे आईजी के. सत्य?

बांदा : प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाने की सूचना पर बुधवार देर रात घटनास्थल पर पहुंचे आईजी के. सत्य?- फोटो : BANDA

बांदा : प्रेमी-प्रेमिका को जलाने वाले मकान का जायजा लेते आईजी के. सत्यनारायण।

बांदा : प्रेमी-प्रेमिका को जलाने वाले मकान का जायजा लेते आईजी के. सत्यनारायण।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed