{"_id":"623621eb453d2754db14fd27","slug":"bed-student-and-teenager-committed-suicide-by-hanging-banda-news-knp6863920150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड के छात्र व किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड के छात्र व किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। बीएड के छात्र ने अपने मुर्गी फार्म में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दूसरी घटना में 16 वर्षीय किशोरी घर की अटारी में फंदे पर झूल गई। पुलिस युवक के आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग बता रही है। किशोरी के बारे में वजह पता नहीं चली। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी इमाम (24) पुत्र शहादत ने गुरुवार को होलिका दहन की रात भूरागढ़ बाईपास के पास स्थित खुद के मुर्गी फार्म में लोहे के एंगल पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह घर के लोग तलाश करते आए तो उसे फंदे पर लटका देखा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित व बीएड का छात्र था। तीन भाइयों में बड़ा था। पुलिस आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग बता रही है। दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव में शुक्रवार रात शालू (16) पुत्री रामलाल ने घर की अटारी में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो तत्काल फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शालू के पिता की पिछले साल सड़क हादसे में मौत हो गई थी। चार बहनों में सबसे छोटी थी। आत्महत्या की वजह परिजन नहीं बता सके। बबेरू क्षेत्र के पिंडारन गांव में रामकिशोर (19) पुत्र रमेश ने शुक्रवार की शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया। वजह पता नहीं चल सकी।