फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Beat constables sit in village secretariats

ग्राम सचिवालयों में बैठें बीट कांस्टेबल

Wed, 28 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Beat constables sit in village secretariats
बांदा/चिल्ला। आईजी के. सत्यनारायणा ने थानों में तैनात कांस्टेबलों को निर्देश दिए कि अपनी बीट के ग्राम सचिवालयों में बैठें और लेखपाल व अन्य ग्राम स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करें। थाना प्रभारियों से कहा कि आपराधिक इतिहास रजिस्टर कंप्यूटर पर तैयार करें।
विज्ञापन

महानिरीक्षक ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कई अभिलेख और रजिस्टर देखे और कमियां पकड़ीं। इन्हें दुरुस्त करने को कहा। पंचायत चुनाव रजिस्टर अपडेट करने के निर्देश दिए। आईजी ने महिला हेल्प डेस्क की कांस्टेबल और हाल ही में ट्रक लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को नगद राशि से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

आईजी ने साइबर थाने की टीम को भी शाबासी दी। मुआयने के दौरान एसपी अभिनंदन समेत एएसपी महेंद्र प्रताप व सीओ उपस्थित रहे। इसके पूर्व आईजी ने चिल्ला थाने का मुआयना किया। परिसर, बैरक, आवास आदि देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना परिसर में खड़ी मुकदमों से संबंधित बाइकों के निस्तारण के निर्देश दिए। यहां अच्छा काम रह रहीं महिला आरक्षी प्रगति कटियार को पुरस्कृत किया। सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याएं पूछीं और निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed