फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BDC members rallied against Bandrbant

बंदरबांट के खिलाफ बीडीसी सदस्य लामबंद

Wed, 28 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 28 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
BDC members rallied against Bandrbant
बड़ोखर ब्लाक में प्रदर्शन करते बीडीसी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बड़ोखर खुर्द ब्लाक में बीडीसी सदस्यों ने प्रदर्शन किया। ब्लाक प्रमुख और बीडीओ पर विकास कार्यों में बीडीसी सदस्यों की उपेक्षा और गुपचुप ढंग से खर्च कर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाया। सूचना के बावजूद प्रमुख व बीडीओ के मौजूद न रहने पर नारे लगाए।

विज्ञापन


बड़ोखर ब्लाक के करीब 35 ग्राम पंचायतों के बीडीसी सदस्य धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। बीडीसी सदस्य बृजेश कुमार दीक्षित (कनवारा) ने कहा कि क्षेत्र पंचायत गठन के बाद से आज तक उन्हें बैठक में विकास कार्यों की जानकारी नहीं दी गई। उनके प्रस्ताव भी नहीं लिए जा रहे हैं। प्रमुख और बीडीओ मिलकर क्षेत्र पंचायत के बजट को ठिकाने लगा रहे हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते गांव की जनता उन पर विकास कार्यों का दबाव बनाती है। कहा कि ब्लाक में 106 बीडीसी हैं। ज्यादातर प्रमुख व बीडीओ के काम से असंतुष्ट हैं। सुधार न हुआ तो 35 बीडीसी लामबंद होकर प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। बीडीसी सदस्य गंभीर सिंह (कतरावल), शिवबदन (मरौली केवट का पुरवा), छोटा (कुरौली), ज्ञान बाबू (बांधा पुरवा), मलखान (तिंदवारा), राजबहादुर कुशवाहा (रेउना), रमेश वर्मा (डिंगवाही), संतोष वर्मा (चिल्ली), गोनी देवी (कुलकुम्हारी), राजकुमार (चमरहा) व कुसुमकली (महोखर) आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed