फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BDA demolished illegal plotting with bulldozer

Banda News: बीडीए ने अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ढहाया

Mon, 08 Dec 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 08 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
BDA demolished illegal plotting with bulldozer
बांदा। बीडीए ने अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को मेडिकल कालेज के पीछे अवैध प्लाटिंग के निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया। बीडीए ने लोगों से अपील की है कि वह अवैध प्लाटिंग में प्लाट न लें। अन्यथा नक्शा पास न होने की स्थिति में वह मकान नहीं बनवा पाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने भारी पुलिस बल के साथ नरैनी रोड मेडिकल कालेज के पीछे की जा रही अवैध प्लाटिंग को गिरा दिया। अवैध प्लाटिंग किए जाने पर प्राधिकरण ने भू-स्वामी उर्मिला, किशोरी उर्फ बुल्लू, अजीत गुप्ता, प्रकाश मिश्रा एवं राजभवन उपाध्याय को जुलाई माह में नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन

प्राधिकरण का कहना है कि पर्याप्त अवसर दिये जाने के बाद नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। परिणाम स्वरूप ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। बीडीए सचिव मदन मोहन का कहना है कि कोई भी व्यक्ति प्लाटिंग में प्लाट न खरीदें, क्योंकि अवैध प्लाटिंग पर क्रय विक्रय किया जाना अपराध है। जिसमें कभी भी प्राधिकरण की विधिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed