{"_id":"574b3beb4f1c1b7c28109237","slug":"basil-was-the-oldest-city-in-the-feeder-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसी नगर फीडर में फिर लगा पुराना ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसी नगर फीडर में फिर लगा पुराना ट्रांसफार्मर
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 30 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर को लगाने के बाद टेस्टिंग करते कर्मचारी और अभियंता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग एक सप्ताह पूर्व फुंका तुलसी नगर सब स्टेशन का 8 एमवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को बदल गया। इलाहाबाद से आया दूसरा ट्रांसफार्मर भी पुराना और रिपेयर किया हुआ है। फुंका ट्रांसफार्मर भी पुराना था। बदले ट्रांसफार्मर पर सोमवार को सुबह लोड डालकर चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
तुलसी नगर सब स्टेशन से शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति होती है। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसी फीडर से जल संस्थान के अधिकांश ट्यूबवेल चलते हैं। ट्रांसफार्मर फुंक जाने से कई मोहल्लों में जबर्दस्त बिजली संकट के साथ लगभग पूरे शहर में भीषण पेयजल संकट खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन अधिशासी अभियंता (वितरण खंड) धर्मपाल सिंह राजपूत ने बताया कि इलाहाबाद से मंगाया गया दूसरा ट्रांसफार्मर शनिवार को शाम आ गया था। रविवार को सुबह से ही इसे लगाने का काम शुरू हो गया। शाम को इसे फीडर से जोड़ भी दिया गया।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता श्री राजपूत का कहना था कि पुराने सब स्टेशन के लिए पुराना ट्रांसफार्मर मिलता है। नया ट्रांसफार्मर नए सब स्टेशन के लिए मिलता है। उन्होंने बताया कि जो ट्रांसफार्मर फुंक गया वह भी पुराना था।
ट्रांसफार्मर लगवाने और टेस्टिंग के दौरान अधिशासी अभियंता श्री राजपूत समेत उप खंड अधिकारी आशीष विश्वकर्मा व अमित कुमार तथा अवर अभियंता मुकेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे। उधर, मुख्य अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि बदले ट्रांसफार्मर पर सोमवार को सुबह लोड जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि रात में लोड जोड़ने के लिए शहर की आपूर्ति बंद करना पड़ती। इसलिए इसे सोमवार को जोड़ा जाएगा।