फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bar Criminal to fight in two advocates

बार अध्यक्ष के लिए दो अधिवक्ताओं में मुकाबला

Mon, 28 Jan 2019 11:56 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Mon, 28 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bar Criminal to fight in two advocates
नाम वापसी के आवेदनों पर कार्रवाई करती इल्डर्स कमेटी। - फोटो : अमर उजाला

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में सोमवार को अध्यक्ष, सामान्य उपाध्यक्ष और महासचिव पदों पर एक-एक नामांकन वापस ले लिया गया। अध्यक्ष पद पर आशुतोष जी निगम के नाम वापस लेने के बाद अब चंद्रमौलि शुक्ला और सुबीर सिंह के बीच मुकाबला होगा। उधर, सामान्य उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव (प्रशासन), संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) और वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित होगी। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए 6 फरवरी को वोट पड़ेंगे। 

विज्ञापन


सोमवार को अधिवक्ता संघ सभागार में एल्डर्स कमेटी के सामने अध्यक्ष पद के आशुतोष निगम, सामान्य उपाध्यक्ष पद में कमल सिंह गौतम और महासचिव में राजेंद्र सिंह परिहार ने नाम वापस ले लिए। कमेटी ने इनके आवेदन स्वीकार कर लिए। अब अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। सामान्य उपाध्यक्ष के दो पदों पर कमल सिंह गौतम द्वारा नाम वापस ले लिए जाने पर अशोक कुमार पाठक और उमाशंकर पाल के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। महासचिव पद पर 8 प्रत्याशियों में राजेंद्र सिंह परिहार ने नाम वापस ले लिया। अब इस पद पर 7 प्रत्याशियों शिवविलास सोनी, जयकरण, अरविंद कुमार पांडेय, अरुण कुमार सिंह, कुलदीप नारायण श्रीवास्तव, सत्यदेव त्रिपाठी और मुकेश कुमार शुक्ला के बीच मुकाबला होगा। 
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर विनोद सिंह विकल्प और शमशाद अहमद आमने-सामने हैं। इसी तरह कनिष्ठ उपाध्यक्ष में वीरेंद्र कुमार यादव और आदित्य सिंह के बीच चुनाव होगा। कोषाध्यक्ष में भी जगदीश सिंह और सुनील कुमार गुप्त के बीच मुकाबला होगा। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि 4 व 5 फरवरी को पोस्टल बैलेट से वोट पड़ेंगे। 6 फरवरी को जनरल मतदान होगा। मतदान संघ सभागार में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी। नतीजों की आधिकारिक घोषणा 7 फरवरी को 2 बजे दिन में की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित 
बांदा। पदों के सापेक्ष नामांकन होने से जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कई पदों पर मतदान की नौबत नहीं आई। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों पर सामान्य उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार पाठक व उमाशंकर पाल, संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर आलोक कुमार राणा, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पर मोरध्वज निर्वाचित होंगे। इसी तरह वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदों पर अतिरिक्त नामांकन न होने से दोनों कार्यकारिणी के निर्धारित 6-6 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।


इनमें वरिष्ठ कार्यकारिणी में परवेज अजीज खां, ब्रजेंद्र सिंह, विजय उपाध्याय, दिनेश कुमार, विष्णुचरन पांडेय और सुनील कुमार शामिल हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी में मोहम्मद जाहिद अहमद, मोहम्मद जावेद अख्तर, छत्रपाल सिंह चंदेल, कौशलेंद्र शुक्ल, जावेद खां और प्रदीप कुमार यादव शामिल हैं। नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह सहित सदस्य हरी प्रसाद अवस्थी, हरीभजन गुप्त, चंद्रकृष्ण मौलि, लखन स्वरूप पांडेय उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed