{"_id":"c395a62b5f076918739136c06a09b815","slug":"bar-and-bench-to-complement-each-other-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक’
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा बार और बेंच में एक-दूसरे के पूरक हैं। बार हमें समाज के बीच गौरव दिलाता है। ये बातें जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिंतामणि तिवारी ने शुक्रवार को बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं।
विज्ञापन
न्यायाधीश ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर सिंह राठौर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मदत्त शुक्ल आदि को उन्होंने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव प्रकाशन अजय शर्मा ने शपथ नहीं ली। आरोप लगाया कि बार अध्यक्ष ने सम्मान के साथ नहीं बुलाया।
विज्ञापन
एडीजे सुनील कुमार श्रीवास्तव व सीजेएम रामदयाल, सिविल जज ज्ञान प्रकाश शुक्ला, एसडीएम आरके श्रीवास्तव व इल्डर्स कमेटी चेयरमैन सुरेंद्रनाथ पांडेय, चुनाव अधिकारी रामनरेश गर्ग, अधिवक्ता विनोद तिवारी, अधिवक्ता सूरज वाजपेयी, अमर सचदेवा, पूर्व अध्यक्ष शिवनायाक सिंह गौतम आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
संचालन महासचिव संतोष कुमार गुप्त ने किया। रंगनाथ पांडेय व रमेश मौर्या ने काव्य पाठ और समाजसेवी राजा मिश्रा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत की। उधर, सीनियर डिवीजन न्यायालय भवन के लिए 15 वर्षों से लंबित भूमि अधिग्रहण का मुद्दा शपथ ग्रहण के दौरान भी उठाया गया।
जिला न्यायाधीश से जनरेटर, बिजली, पानी आदि समस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया। जिला जज ने एसडीएम से पत्रावली तलब कर अवलोकन किया। डीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया।