फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bar and bench axle wheels

बार और बेंच धुरी के पहिए

Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bar and bench axle wheels
उपस्थित अधिवक्ता व अन्य। - फोटो : amarujala

बार व बेंच एक धुरी के पहिए हैं। दोनों में सामंजस्य के तहत काम करने पर सफलता मिलती है। ये बातें जिला जज भूपेंद्र सहाय ने गुरुवार को अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं।

विज्ञापन


मंडी समिति प्रांगण (जजी परिसर) में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि 10 लाख की आबादी में 17 आफीसर काम कर रहे हैं। तब भी समय से न्याय मिलता है। उन्होंने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि जल्द ही जमीन तलाश कर यहां सीजेएम कोर्ट की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष शिवनंदन यादव व महासचिव भोला प्रसाद द्विवेदी समेत पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई। एडीजे (डकैती कोर्ट) हरिनाथ पांडेय, सिविल जज मोहम्मद अहमद खान, राजेश कुमार, रेलवे मजिस्ट्रेट ज्ञान प्रकाश शुक्ला, मृदांशु कुमार व जिला बार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रामनाथ श्रीवास्तव ने संबोधित किया। संचालन अधिवक्ता चंद्रभान त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभापति इल्डर्स कमेटी के शिवशंकर मिश्रा, चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, अमर सिंह राठौर, राजललन गर्ग, शिवाकांत द्विवेदी, अवनीश तिवारी, राजाराम शुक्ला, महेंद्र गुप्ता, साकेत बिहारी मिश्रा, सुरेश गौतम अरविंद पांडेय, सूरज वाजपेयी, ब्रह्मदत्त शुक्ला, राजेश द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, कमलेश यादव, संतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


बार के इन पदाधिकारियों ने भी ली शपथः वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रशासन संजय सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन अवधेश कुमार व अनपत सैनी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अवधेश तिवारी, राजकुमार पाठक, देवनारायण श्रीवास्तव, मिथलेश यादव, अमर सचदेव, विमलकांत त्रिपाठी व कनिष्ठ सदस्य में अमित कुमार प्रजापति, शिवाकांत द्विवेदी, शिवचरण यादव, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रामनरेश आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed