{"_id":"5f775cb48ebc3e9b781825e1","slug":"bapu-and-shastri-remembered-a-lot-on-jayanti-banda-news-knp586132887","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: जयंती पर बहुत याद आए बापू और शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: जयंती पर बहुत याद आए बापू और शास्त्री
विज्ञापन
लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माला पहनाते डीएम आनंद कुमार सिंह।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान-जय किसान के प्रेरणादायक पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण सहित कई कार्यक्रम हुए। दोनों महापुरुषों की याद कर उनके व्यक्तित्व और कार्यों पर चर्चाएं हुईं।
मंडल मुख्यालय में आयुक्त कार्यालय में संयुक्त कृषि निदेशक उमेशचंद्र कटियार ने ध्वजारोहण कर चित्र पर फूल चढ़ाए। उप निदेशक (सूचना) भूपेंद्र सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने अपने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण कर बापू के चित्र पर फूल चढ़ाए। पुलिस टुकड़ी के साथ सलामी दी।
डीएम आनंद कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में दोनों महापुरुषों के चित्र पर फूल चढ़ाए। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह सहित अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा ने पुलिस कार्यालय में महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। जिला अस्पताल में सीएमओ डा.एनडी शर्मा और सीएमएस डा.एसएन मिश्र ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के बाद मरीजों को फल बांटे।
विज्ञापन
राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर ने ध्वजारोहण कर चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन किया। गोष्ठी को संबोधित किया। डा.विवेक कुमार पांडेय सहित स्टाफ शामिल रहा। संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय, लामा में निदेशक डा.आरके पाठक ने श्रद्धांजलि दी। डा.प्रदीप राय, डा.प्रमोद कुमार, श्यामसुंदर राजपूत, नरोत्तम सिंह आदि उपस्थित रहे।
आरएन इंस्टीट्यूट आफ एडवांस स्टडीज (बीएड कालेज) में प्राचार्य डा.अजय कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण कर श्रद्धांजलि दी। प्रवक्ता कहकशा खातून, अभिषेक राना आदि उपस्थित रहे। खानकाह इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दरख्शां बेगम ने ध्वजारोहण और चित्रों पर माला अर्पण किया। जमीर अहमद खां, कृष्णकांत पांडेय, शाहिद वली खां, तारिक मंसूर, अदनान खां, अजीत सिंह, मोहम्मद बाकर आदि शामिल रहे।
श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल में पंडित हरिश्चंद्र वाजपेयी, शोभाराम कश्यम, वीरेंद्र सेन, अमित सेठ भोलू आदि की उपस्थिति में जयंती मनाई गई। राजपूत कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक सोना प्रसाद ने श्रद्धांजलि दी। रोशनी राजपूत, प्रीति राजपूत, विनोद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
ब्रह्मानंद इंटर कालेज में प्रबंधक हरीशंकर सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण और माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य प्रताप नारायण सहित स्टाफ मौजूद रहा। बुंदेलखंड वन्य जीव एवं मानव सेवा संस्थान ने ध्वजारोहण और माल्यार्पण के बाद वृद्धाश्रम में फल बांटे। अध्यक्ष शिवम सविता, सच िव राजेश धुरिया सहित कृष्णपाल यादव, नवीन प्रकाश नीतू आदि उपस्थित रहे।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने ध्वजारोहण किया। गोष्ठी में महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। धूम्रपान मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय त्रिवेणी में प्रधानाध्यापक डा.शिवप्रकाश सिंह, पूर्व माध्यमिक, पड़ुई में प्रधानाचार्य रमेशचंद्र सिंह, बगना पुरवा में प्रधानाध्यापक देवेश स्वरूप और मवई भाग-एक में प्रधानाध्यापक ऊषा देवी ने ध्वजारोहण और माल्यार्पण किया।
विश्व योग सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में सरस काव्य गोष्ठी में श्रद्धांजलि दी गई। डा.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, कमलेश श्रीवास्तव, ठाकुरदास पंक्षी, संजय निगम अकेला, सौम्या श्रीवास्तव, दीनदयाल सोनी इत्यादि ने रचनाएं पेश कीं। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने अध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ और प्रदेश संयुक्त महामंत्री चारूचंद्र खरे, संतोष अनशनकारी, कमलेश गुप्त, विष्णु गुप्त, शिवपूजन गुप्त, दिलीप गुप्त, निखिल सक्सेना आदि ने श्रद्धांजलि दी।