फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banks should resolve pending cases within a week: DM

एक सप्ताह में लंबित मामले निस्तारित करें बैंक: डीएम

Mon, 01 Dec 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Banks should resolve pending cases within a week: DM
बांदा। जिलाधिकारी जे.रीभा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति बैंकर्स की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान वर्ष 2025-26 की प्रगति समीक्षा करते हुए बैंकों में लंबित आवेदनों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। एचडीएफसी, पीएनबी बैंक के प्रतिनिधि की उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत इंडियन बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को लंबित आवेदनों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत इंडियन बैंक, एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं पंजाब नेशनल बैंक तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने निर्देश दिए। किसान क्रेडिट कार्ड योजना तथा मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने गांव में कैंप लगाकर केसीसी कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed