{"_id":"67b9fbf322c8f196850950eb","slug":"bank-workers-staged-a-protest-banda-news-c-212-1-bnd1007-122549-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बैंक कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बैंक कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
बांदा। लंबे समय से लंबित मांगों के पूरा न होने पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही 24 व 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की।
शनिवार को शहर के छावनी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के सामने बैंक कर्मियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण कर्मचारियों व अधिकारियों की लंबे समय से लंबित कई मांगों के प्रति इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के उदासीन रवैया है। प्रदर्शन के विषय में बताते हुए संगठन के जिला मंत्री रावेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि आईबीए की हीलाहवाली को लेकर बैंक कर्मचारियों में भारी असंतोष है। संगठन के सामने संघर्ष का ही विकल्प बचा है |
कहा कि संगठन बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह ने कार्यान्वयन, सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्तियां, अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कर्मचारियों व अधिकारियों के निदेशक पदों काे भरने, शाखाओं के अंदर कर्मचारियों व अधिकारियों पर हो रहे शारीरिक हमलों से सुरक्षा सुनिश्चित करना, रियायती दरों में मिलने वाले कर्मचारी कल्याण लाभ पर आयकर की वसूली को रोकने, सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत शेयर को बनाए रखने सहित अन्य मांगों के लिए कर्मचारी व अधिकारी विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शन में नरेंद्र कश्यप, शशिकांत गुप्ता, कुलदीप यादव, आसिफ नजमी, अरुण आंबेडकर, नीरज तिवारी, आशुतोष तिवारी, नवल, दीपक गुप्ता, जितेंद्र सागर आदि रहे।