फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bank loanee small marginal farmer hanged himself

बैंक कर्जदार लघु सीमांत किसान ने फांसी लगा जान दी

Tue, 05 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bank loanee small marginal farmer hanged himself
गोधनी गांव में शोकग्रस्त मृतक के परिजन और ग्रामीण। - फोटो : BANDA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिंदवारी (बांदा)। थाना क्षेत्र में बैंक के कर्जदार लघु सीमांत किसान ने तंगहाली से परेशान होकर मंगलवार को सुबह फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खेती से घर का खर्च पूरा न हो पाने पर वह गांव में ही छोटा-मोटा किराये के टेंट का धंधा भी करते थे, लेकिन कोरोना के बाद उसका यह काम भी बंद था। उधर, बैंक प्रबंधक का कहना है कि वसूली का कोई दबाव नहीं बनाया गया था।
थाना क्षेत्र के गोधनी गांव में कल्लू उर्फ हिटलर (45) पुत्र स्वर्गीय भवानीदीन यादव ने मंगलवार को सुबह अपने घर के खपरैल में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद वहां पहुंची उसकी 13 वर्षीय बेटी अनुराधा ने शव लटकता देखा तो घरवालों को सूचना दी। पत्नी कल्ली मैहर गई थी। पति की मौत की खबर पाकर वह भी वापस आ गईं। घटना के वक्त घर में उसके तीन बच्चे थे। पत्नी ने बताया कि पति ने खाद-बीज के लिए वर्ष 2019 में कोआपरेटिव बैंक, तिंदवारी से 30 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जो बढ़कर 38 हजार रुपये हो गया है। खेती से गुजारा नहीं हो पाता था, इसलिए घर में ही छोटा-मोटा टेंट का काम भी शुरू किया था, लेकिन कोरोना काल में यह काम भी नहीं चला।
विज्ञापन

पत्नी के मुताबिक, कर्ज और आर्थिक तंगहाली से परेशान होकर पति ने आत्महत्या की है। उसके नाम 8 बीघा जमीन है। प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान अपने पीछे पत्नी के अलावा पुत्र रोहित, भोला और पुत्री अनुराधा छोड़ गया है। यह तीनों गांव के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ते हैं। उधर, कोआपरेटिव बैंक शाखा प्रबंधक रामनरेश कुशवाहा ने मृतक किसान पर कर्ज की पुष्टि की। साथ ही यह भी कहा कि वसूली के लिए किसी तरह का दबाव या नोटिस की कार्रवाई नहीं की गई। नायब तहसीलदार राजकुमार भदौरिया ने बताया कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सीमांत किसान की ठंड से मौत
बदौसा। पौहार गांव के मजरा देवखेर में लघु सीमांत किसान सुरेश (42) पुत्र अंबिका प्रसाद की मंगलवार को सुबह मौत हो गई। वह सोमवार की रात खेत पानी लगाने गए थे। रात 11 बजे घर लौटे और सो गया। सुबह पत्नी ने उन्हें मृत पाया। परिजन अतर्रा सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। परिजन ठंड से मौत होना बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई सर्वेश त्रिपाठी ने बताया कि सुरेश खेती किसानी से परिवार का भरण पोषण करते थे। रात में खेत से लौटने के बाद उसने सीने में दर्द बताया था। घर में मां संपतिया व पत्नी नीतू हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed