फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bank employees staged a protest, demanding the implementation of a five-day banking week

Banda News: बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग

Thu, 24 Sep 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bank employees staged a protest, demanding the implementation of a five-day banking week
फोटो-29-मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
फोटो-29-मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। स्रोत:
विज्ञापन


= 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल के समर्थन में जुटे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) की जिला इकाई ने बुधवार शाम पंजाब नेशनल बैंक की छावनी शाखा के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन शाम करीब 5:30 बजे शुरू हुआ। इसमें जिले में कार्यरत बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिला मंत्री एवं प्रदर्शन संयोजक रावेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि बैंक कर्मचारियों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के बीच हुए समझौतों के बावजूद पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू नहीं की गई है। इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में समयानुसार बढ़ोतरी, पेंशन में डीए की समानता, बैंकों में कर्मचारी व अधिकारी निदेशकों की नियुक्ति समेत अन्य मांगें भी लंबित हैं। यूनियन ने 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल तथा 26 अक्तूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएफबीयू की तीन दिवसीय हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करना वर्तमान में प्रमुख लंबित मांग है। प्रदर्शन में रावेन्द्र कुमार शुक्ला, नरेंद्र कश्यप, कुलदीप यादव, आशिफ नजमी, शशिकांत गुप्ता, अरुण अंबेडकर, दीपक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed