फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bandit Babuli group looking for new member

मैनपावर बढ़ाने की जुगत में है बबुली

Sat, 25 Jul 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 25 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
bandit Babuli group looking for new member

साढ़े छह लाख के इनामी सरगना सुदेश पटेल उर्फ बलखड़िया के मारे जाने और गैंग से पटेल बिरादरी के सदस्यों को भगाने के बाद दस्यु बबुली कोल के गैंग का मैनपावर में काफी कमजोर पड़ गया है। उसके साथ सिर्फ 4-5 लोग ही बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि गिरोह की ताकत बढ़ाने के लिए अब बबुली बिरादरी के युवाओं पर डोरे डाल रहा है। उन्हें किसी भी सूरत में गैंग में शामिल करने की जुगत भिड़ा रहा है।

विज्ञापन


बीहड़ के सूत्र बताते हैं कि मैनपावर बढ़ाने के लिए वह लगातार उंचाडीह, डोड़ामाफी, सकरौंहा, मारकुंडी, गिदुरहा, रामगढ़, कल्याणगढ़ आदि गांवों में बिरादरी के युवाओं से मिलकर उन्हें बरगलाने में जुटा है। उनका साथ मांग रहा है। उन्हें रुपयों की चमक-धमक और शान-ओ-शौकत के सब्जबाग दिखा रहा है। बताते है कि इस भ्रमजाल में फंसकर कुछ बेरोजगार युवा उसके साथ जुड़ने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन


पांच दशक के दस्यु इतिहास में यह पहला मौका है कि किसी बड़े गैंग का सरगना कोल बिरादरी का हुआ है। ददुआ, ठोकिया, रागिया आदि के साथ कोल बिरादरी के कई डकैत राजू कोल, भुंडा, शिवकरण कोल आदि रहे। लेकिन किसी पर भी इनाम 50 हजार से ज्यादा नहीं हुआ। न ही कोई कभी किसी गैंग का सरदार बन सका। ज्यादातर कोल डकैत मारे जा चुके हैं। बबुली कोल गैंग ही पाठा में बचा है। जिस पर ढाई लाख का इनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed