फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's daughter Archita brought fame

Banda News: बांदा की बेटी अर्चिता ने किया नाम रोशन

Thu, 09 May 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Banda's daughter Archita brought fame
बांदा। बुंदेलखंड की प्रतिभाएं मेधा का परचम लहरा रही है। बांदा की बेटी ने आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में 99.75 प्रतिशत अंक हासिल कर देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। उसकी इस सफलता से परिवार में खुशियों का माहौल रहा।
विज्ञापन


शहर के स्वराज काॅलोनी मोहल्ला निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह की पौत्री अर्चिता सिंह ने राजधानी लखनऊ स्थित सीएमएस में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। परीक्षा का परिणाम आया तो अर्चिता ने मेधा के झंडे गाड़ दिए। अर्चिता ने 99.75 फीसदी अंक अर्जित का पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उनकी कामयाबी से परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। अर्चिता के पिता अर्जुन सिंह लखनऊ में ही रिमोट सेंसिंग वैज्ञानिक हैं। मां स्मिता सिंह लखनऊ के चिनहट में अध्यापिका हैं। बेटी की सफलता पर माता-पिता, दादी-बाबा, चाचा-चाची समेत पूरे परिवार खुशी है। अर्चिता के बाबा वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्चिता को अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस और फिजिकल एजुकेशन में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। गणित में 99, भौतिक विज्ञान में 96 और रसायन विज्ञान में 97 प्रतिशत अंक मिले हैं। अर्चिता कहती हैं कि अच्छे अंक लाने के लिए लक्ष्य को लेकर पढ़ाई बहुत जरूरी है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया। कामयाबी का राज सेल्फ स्टडी और राेज रिवीजन के साथ सोशल मीडिया से दूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed