फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda worker hanged, death in Surat

सूरत में बांदा के मजदूर ने फांसी लगाई, मौत

Mon, 04 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Banda worker hanged, death in Surat
मनोज। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
बेंदाघाट/तिंदवारी। लॉकडाउन में फंसकर घर वापस न लौट सके प्रवासी मजदूर ने सूरत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भुजरख गांव का मनोज सिंह (40) पुत्र बब्बू सिंह गुजरात के सूरत शहर में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के बाद उसका काम बंद था। भाई बसंत लाल के मुताबिक, पांच दिन पूर्व मनोज ने फोन कर पैसे खत्म होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

कहा था कि जहां काम करता है, सेठ भी मदद नहीं करता। मकान मालिक किराया मांग रहा है। खाने-पीने के लाले हैं। कई-कई दिनों में एक बार खिचड़ी मिल जाती है। बसंत के मुताबिक, निराश मनोज ने कहा था कि शायद अब वह कभी गांव नहीं आ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मई से उसका फोन बंद जा रहा था। तीन दिनों से कमरे का दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक सत्यनारायण साहू ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मनोज का सीलिंग फैन में लटका शव बाहर निकाला और मनोज के भतीजे जगभान सिंह की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार कराया। सूरत के डीएम, एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed