{"_id":"633b336a38df8901b96509d8","slug":"banda-women-make-ashtami-climb-in-devi-temple-banda-news-knp721538980","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने देवी मंदिर में अष्टमी की चढ़ाई अठवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने देवी मंदिर में अष्टमी की चढ़ाई अठवाई
विज्ञापन
महेश्वरी देवी मंदिर में अठवाई पूजन करतीं महिलाएं।
- फोटो : BANDA
बांदा/खत्री पहाड़। नवरात्र की अष्टमी को नवदुर्गा के आठवें स्वरूप में भगवती गौरी की पूजा की गई। सोमवार को भक्तों ने देवी मंदिरों में अठवाईं चढ़ाईं। कन्याओं को भोज कराकर उपहार दिए। खत्री पहाड़ स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में भारी संख्या मेें श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
अष्टमी को सुबह से ही काली देवी, चौसठ जोगिनी, महेश्वरी देवी व सिंहवाहिनी मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने अठवाईं (पूड़ी) बनाकर देवी को अर्पित की। उधर, कन्या भोज/भंडारा के आयोजन हुए। मां के कई भक्त उमाह गीतों के साथ पेट के बल लेटकर, तो कुछ गाल में सांग लेकर माथा टेकने मंदिर पहुंचे।
उधर, खत्री पहाड़ स्थित मां विंध्यवासिनी के पूजन अर्चन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पांच सौ सीढ़ियों के ऊपर चढ़कर पहाड़ पर विराजमान देवी का अठवाई चढ़ाई। मंदिर में बच्चों का मुंडन कराया। कन्याओं का पूजन कर उन्हें हलुवा-पूड़ी व खीर खिलाया। हजारों भक्तों ने मन्नतें मांग मां के दरबार में दोबारा आने का संकल्प लिया। मेले में नौटंकी, रामलीला, कालाजादू भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहें।
विज्ञापन
बबेरू की मढ़ी दाई मंदिर व बाकल गांव में यमुना किनारे स्थित प्रसिद्ध जोगनी माता मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। दूर-दराज से आने वाले भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मानी। अतर्रा में चौक बाजार, नरैनी रोड, बांदा रोड, बदौसा रोड, स्टेशन रोड, बिसंडा रोड सहित दो दर्जन से ज्यादा देवी पंडालों में रंगबिरंगी रोशनी आकर्षक का केंद्र है। तिंदवारी, मटौंध, बदौसा व नरैनी क्षेत्र में भी दुर्गा महोत्सव का उत्साह भक्तों में देखने को मिल रहा है।