फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Woman's body found hanging on a noose, family members accused of murder

बांदा : फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 11 Aug 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Banda: Woman's body found hanging on a noose, family members accused of murder
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी बिट्टन (21) पत्नी पिंटू का शव मंगलवार को शाम धन्नी में साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जेठ पप्पू ने बताया कि पिंटू शराब का लती है। बिट्टन शराब पीने का विरोध करती थी। इसी बात पर विवाद होता था। घटना से पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। पति की हरकतों से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी मृतका के भाई देवीचरन ने बताया कि बिट्टन की शादी लगभग ढाई साल पहले की थी। उसके आठ माह की पुत्री है। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर शराब के नशे में पति अक्सर पीटता था। आरोप लगाया कि रुपये न मिलने पर पति व अन्य ससुरालीजनों ने मारपीट कर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

इस बारे में गिरवां थानाध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला ने बताया कि मायके वालों ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर आरोप लगाए हैं। पति को हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार किया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed