फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Woman committed suicide by consuming poison in her in-laws' house

बांदा : ससुराल में महिला ने जहर खाकर दी जान

Mon, 11 Jul 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Banda: Woman committed suicide by consuming poison in her in-laws' house
बांदा। ससुराल में महिला ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक खाना न बनाने पर पति से विवाद हो गया था। फिलहाल मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जुगरेहली गांव निवासी प्रेम पटेल की पत्नी आरती (30) ने रविवार की दोपहर घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर 10 वर्षीय बेटी संध्या ने बगल में रह रहे चाचा श्रवण पटेल को जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने अन्य परिजनों की मदद से सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवर पूर्व प्रधान श्रवण पटेल ने बताया कि पति बबेरू स्थित ट्रैक्टर एजेंसी में काम करता है। खाना न बनाने को लेकर पति से विवाद हो गया था। वह बिना खाये ही चला गया। इसी बीच घर में अकेली आरती ने जहर खा लिया।

सास खेत में थी और ससुर मवेशी चराने गए थे। उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मायका कोर्रम गांव में है। पिता ओमदत्त पटेल ने ससुराल वालों पर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed