{"_id":"5717bf114f1c1bb40f8b461b","slug":"banda-will-poor-samajwadi-pension-in-7000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में 7000 गरीबों को मिलेगी समाजवादी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में 7000 गरीबों को मिलेगी समाजवादी पेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में समाजवादी पेंशन आवेदन जमा करने के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिले में समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन करने वालों की भीड़ लग गई। स्थानीय निकायों में लोग आवेदन करने के लिए जमा हो गए। बुधवार को यहां नगर पालिका परिषद कार्यालय में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने आवेदन किए। लगभग 1900 आवेदन किए जा चुके हैं। पूरे जनपद में कुल 7000 लोगों को पेंशन देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी वर्ष में समाजवादी पेंशन सभी पात्र गरीबों को देने की घोषणा की गई। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आवेदन किए जा रहे हैं। हालांकि अनपढ़ और गरीब आवेदकों का आर्थिक शोषण भी हो रहा है। नगर पालिका कार्यालय में पेंशन का फार्म 10 रुपये में बिक रहा है। फार्म भरने के नाम पर भी 10 रुपये वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को भीड़ से घिरे लिपिक अंकुर शुक्ला ने बताया कि पिछले वर्ष 6200 आवेदन प्राप्त हुए थे। लखनऊ से आई टीम ने मात्र 1600 को ही मंजूरी दी। आवेदन जमा करने में लगे लिपिक सौरभ निगम ने कहा कि आवेदन जमा करने की फिलहाल कोई अंतिम तिथि नहीं बताई गई है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र मुफ्त दिए जा रहे हैं। आवेदक के नाम बैंक में खाता होना चाहिए।
विज्ञापन