फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: When will schools, hospitals and overbridges be built?

स्कूल, अस्पताल और ओवरब्रिज कब बनेंगे?

Sat, 24 Sep 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Banda: When will schools, hospitals and overbridges be built?
विधान सभा के द्वितीय सत्र को संबोधित करतीं विधायक ओममणि वर्मा। संवाद - फोटो : BANDA
नरैनी। स्कूल, अस्पताल और ओवरब्रिज कब बनाएंगे? ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग को पर्यटन क्षेत्र का दर्जा मिलेगा या नहीं? विधानसभा के द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने संबंधित विभागों के मंत्रियों से नौ अतारांकित प्रश्न पूछे।
विज्ञापन

19 सितंबर से 23 सितंबर तक विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक ने शिरकत की। उप मुख्यमंत्री को संबोधित कर सवाल किया किया कि विधानसभा नरैनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओरन व सिंहपुर माफी में कोई सरकारी चिकित्सालय नहीं है। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कब तक कराएंगे? पर्यटन मंत्री से पूछा कि कालिंजर दुर्ग को पर्यटन स्थल के रूप में कब विकसित करेंगे?
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री से सवाल किया कि बरियारपुर बांध से संचालित नहर का पानी बिसंडा और बबेरू जैसे दूर दराज के खेतों तक नहीं पहुंच पाता है। किसानों को सिंचाई कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत राज मंत्री से सवाल किया कि ग्रामीण क्षेत्र में बरात घर, सामुदायिक भवन तथा मुक्तिधाम/अंत्येष्टि स्थल नहीं है। जिससे गांवों में वैवाहिक कार्य करने व शवों के अंतिम संस्कार करने में लोगों को परेशानी होती है। लोक निर्माण मंत्री से सवाल किया कि अतर्रा कस्बे के बिसंडा मार्ग में झांसी-प्रयागराज रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज कब बनवाएंगे? इसके अलावा अतर्रा में पीजी कॉलेज को विश्व विद्यालय का दर्जा देने, सिंहपुर माफी में इंटर कॉलेज खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed