फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Website not opening for 11 days, students upset

बांदा : 11 दिन से नहीं खुल रही वेबसाइट, छात्र-छात्राएं परेशान

Mon, 11 Jul 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Banda: Website not opening for 11 days, students upset
Banda: Website not opening for 11 days, students upset - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की वेबसाइट नहीं खुलने और ओटीपी न आने से इंटरपास छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। सैकड़ों छात्र-छात्राएं रोजाना साइबर कैफों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। इससे करीब 28 हजार छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है।
विज्ञापन

वर्ष-2022 की इंटर परीक्षा में तकरीबन 30 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पास हुए हैं। जिले के 63 महाविद्यालयों में दाखिला कराने के लिए ये रोजाना साइबर कैफों के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे हैं, लेकिन साइट न खुलने और मोबाइल में ओटीपी न आने से परेशान हैं।
विज्ञापन

साइबर कैफे वालों का कहना है कि 30 जून तक करीब दो हजार छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। एक जुलाई से अब तक साइट न खुलने की वजह से ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। यह भी पता नहीं चल रहा है कि अंतिम तिथि क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर पास अमित (खुटला), रोशनी (इंटवा), खुशबू धुरिया (करहिया), अंजली (लामा) ने बताया कि 10 दिन से रोजाना साइबर कैफे में ऑनलाइन आवेदन करने जाते हैं, लेकिन साइट न खुलने से लौटना पड़ रहा है। मोबाइल में ओटीपी भी नहीं आ रहा है।
जिले के नामचीन महाविद्यालयों में पं. जेएन डिग्री कॉलेज में बीए की 800, बीएससी (मैथ) 80, बीएससी (बायो) 80 और एमए के प्रत्येक विषयों में 60-60 सीटें हैं। इसी तरह राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए में 500, बीएसएसी (बायो, मैथ) में 160 और एमए के प्रत्येक विषय में 60-60 सीटें हैं। साइट न खुलने से इस बार मेरिट सूची भी देर से जारी होने की संभावना है।
वर्जन...
विश्वविद्यालय की साइट पर लोड अधिक होने और तकनीकी गड़बड़ी के कारण साइट न खुलने की जानकारी मिली है। जल्द ही साइट खुलेगी और प्रवेश प्रक्रिया फिर शुरू की जाएगी।- डॉ. केएस कुशवाहा, प्राचार्य, पंडित जेएन डिग्री कॉलेज, बांदा

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की साइट फिलहाल नहीं खुल रही है। विद्यार्थी धैर्य बनाए रखें। जल्द ही साइट खुलेगी और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।- डॉ. दीपाली, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed