फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two members of inter-district thieves gang arrested

बांदा : अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Banda: Two members of inter-district thieves gang arrested
Banda: Two members of inter-district thieves gang arrested - फोटो : BANDA
बांदा। एसओजी और चिल्ला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की बोलेरो और तमंचा बरामद हुआ। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को अंतरजनपदीय चोर गिरोह का सदस्य बता रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर एसओजी और चिल्ला थाना पुलिस शनिवार को सुबह बैरियर पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बोलेरो में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों में कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के बम्हौरी गांव निवासी दीपक सचान उर्फ घनश्याम और प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी कृष्णमोहन बिंद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बोलेरो हमीरपुर से चोरी की है। इसे बेचने के लिए वह प्रयागराज जा रहे थे। यह भी बताया कि पूर्व तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक पिकअप चोरी किया था। आरोपियों पर प्रयागराज, कानपुर नगर, आजमगढ़ आदि जिलों में लगभग छह केस दर्ज हैं। टीम में एसओजी प्रभारी राकेश कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष आनंद कुमार, एसआई मयंक सिंह चंदेल, हेड कांस्टेबल धर्मराज, कांस्टेबल सनोज कुमार, भानू व सत्यम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed