फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two bikes collided, one bike rider died

बांदा : दो बाइकें टकराई, एक बाइक सवार की मौत

Sun, 11 Sep 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Banda: Two bikes collided, one bike rider died
बबेरू। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कमासिन रोड निवासी इसराइल (22) पुत्र नजब व संतराम (18) पुत्र शिवबरन शनिवार को सुबह सतन्यांव गांव भैंस देखने गए थे। वापस आते समय गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसराइल व संतराम समेत दूसरी बाइक सवार परास गांव निवासी अखिलेश (24) पुत्र चुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों देर तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने इसराइल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसरायल चार भाइयों में छोटा और अविवाहित था। खेतीबाड़ी के साथ भैंस पालन कर दूध बेचने का काम करता था। कमाऊपूत पुत्र की मौत से पिता और मां बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed