फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two bike riders died in collision with truck

Banda Accident: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, मचा हड़कंप

Sun, 11 Sep 2022 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Banda: Two bike riders died in collision with truck
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में मृतक जितेंद्र (लाल शर्ट) व सलिल। (फाइल फोटो)। - फोटो : BANDA
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मिक्सर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बबेरू गांव जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को मजदूरों ने पीछा करके पकड़ लिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना क्षेत्र के गुमाई गांव निवासी जितेंद्र कुशवाहा (28) अपने दोस्त कर्वी (चित्रकूट) निवासी सलिल कुमार के साथ शनिवार की रात बाइक से बबेरू स्थित अपनी मौसी के घर जा रहा था।
विज्ञापन


बल्लान गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहे जितेंद्र समेत पीछे बैठे दोस्त सलिल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक फंस जाने से वह ट्रक नहीं ले जा सका। चालक भागने लगा।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर काम कर रहे मजदूरों ने दूर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फोरलेन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक साइड पर निर्माण कार्य चल रहा था। इस कारण दूसरी साइड से ही दोनों ओर के वाहनों का आवागमन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से ट्रक और बाइक में आमने-सामने टक्कर हुई। परिजनों ने बताया कि सलिल फास्ट फूड दुकान संचालक था। जितेंद्र पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। परदेस भी मजदूरी के लिए जाता था। थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed