{"_id":"62c862a419b39653d8634553","slug":"banda-transport-corporation-asks-for-2-88-crore-fare-for-pm-s-rally-banda-news-knp706529999","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : परिवहन निगम ने पीएम की रैली के लिए मांगा 2.88 करोड़ किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : परिवहन निगम ने पीएम की रैली के लिए मांगा 2.88 करोड़ किराया
विज्ञापन
Banda: Transport Corporation asks for 2.88 crore fare for PM's rally
- फोटो : BANDA
बांदा। यूपी परिवहन निगम ने पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में बसें भेजने में हाथ खड़े कर दिए हैं। निगम के प्रबंध निदेशक आरपी सिंह ने जालौन डीएम से पीएम की रैली में बसों को उपलब्ध कराने के लिए 2 करोड़ 88 लाख 97 हजार 200 रुपये किराया की मांग की है। कहा कि बसों का डीजल ओपेन मार्केट से खरीदा जाता है, इसलिए पहले निगम को 75 फीसदी धनराशि यानी 2.17 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएं। बांदा आरएम ने डीजल खरीदने के लिए प्रबंध निदेशक से निर्देश मांगा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के लिए जालौन आ रहे हैं। इसलिए जालौन डीएम की ओर से ही आसपास के जिलों से बसों की मांग की गई है। जनसभा में बुंदेलखंड के सभी जनपदों से भीड़ जुटाने की तैयारी है। दोनों मंडलों से 230 सरकारी व 520 प्राइवेट बसों को रैली में ले जाने के लिए लगाया जा रहा है। इन बसों के चले जाने से 15 और 16 जुलाई को यात्रियों को संकट से जूझना होगा। रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए शेष बसों के फेरे बढ़ाने की कोई व्यवस्था नहीं की है।
जालौन प्रशासन ने इन मंडलों से मांगीं बसें
जालौन प्रशासन ने झांसी, चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ और इटावा मंडल के डीएम के माध्यम से 600 सरकारी व 520 प्राइवेट बसों की मांग की है। बांदा मंडल के चार जिलों बांदा, महोबा, हमीरपुर व चित्रकूट से परिवहन निगम की 100 व प्राइवेट 220 बसें भेजी जाएंगी। 15 जुलाई को बसें जाएंगी, 16 जुलाई को वापसी होंगी।
विज्ञापन
बीमार व जरूरतमंद कैसे करेंगे यात्रा
बसों के साथ यात्रियों को ट्रेनें भी नहीं मिलेंगी। चित्रकूट एक्सप्रेस 12, 13 और 14 को निरस्त है। मानिकपुर-कानपुर व कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर मेमू 12 से 14 तक निरस्त है। कानपुर-चित्रकूटधाम व चित्रकूटधाम-कानपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस, खजुराहो-कानपुर, कानपुर-खजुराहो 7 से 14 जुलाई तक (आठ दिन) निरस्त है। ऐसे में बीमार व जरूरतमंद यात्री ज्यादा ही परेशान होंगे। उन्हें न बसें मिलेंगी और न ट्रेन।
डीजल के लिए मांगे गए दिशा निर्देश
आरएम आरके शर्मा का कहना है कि डीएम जालौन की मांग पर बसों की व्यवस्था कराई जा रही है। डीजल आपूर्ति के लिए प्रबंध निदेशक से दिशा निर्देश मांगे गए हैं।