Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Banda News
›
Banda: Three arrested for gas refilling from domestic cylinder, two absconding, 114 cylinders and refilling equipment caught from five shops
{"_id":"62c874eff9344462df1b5084","slug":"banda-three-arrested-for-gas-refilling-from-domestic-cylinder-two-absconding-114-cylinders-and-refilling-equipment-caught-from-five-shops-banda-news-knp70655282","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : घरेलू सिलिंडर से गैस रिफलिंग में तीन गिरफ्तार, दो फरार, पांच दुकानों से पकड़े 114 सिलिंडर व रिफलिंग उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : घरेलू सिलिंडर से गैस रिफलिंग में तीन गिरफ्तार, दो फरार, पांच दुकानों से पकड़े 114 सिलिंडर व रिफलिंग उपकरण
Banda: Three arrested for gas refilling from domestic cylinder, two absconding, 114 cylinders and refilling equipment caught from five shops
- फोटो : BANDA
Link Copied
बांदा। जिले में शुक्रवार को घरेलू गैस से अवैध रिफलिंग करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। पांच दुकानों से 114 सिलिंडर और रिफलिंग उपकरण बरामद किए। तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो लोग भाग गए। इनके विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शरद कुमार के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह, अरुण कुमार पांडेय ने सदर तहसील की कई दुकानों को चेक किया। इस दौरान बड़ोखर के अछरौड़ गांव में सुरेश पाल की दुकान में दो घरेलू सिलिंडर, 15 छोटे सिलिंडर, रिफलिंग उपकरण, 13 घरेलू गैस कनेक्शन की किताबें मिलीं। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कालोनी में राजा गुप्ता के यहां तीन घरेलू सिलिंडर, 34 छोटे सिलिंडर व गैस रिफलिंग उपकरण मिले। मुचियाना मोहल्ले में विष्णु की दुकान में तीन बड़े सिलिंडर, गूलरनाका निवासी विक्की की दुकान से दो बड़े सिलिंडर, 34 छोटे सिलिंडर, गैस रिफलिंग के उपकरण मिले।
विज्ञापन
इसी मुहल्ले में एजाज की दुकान में दो बड़े व 19 छोटे सिलिंडर और पांच घरेलू गैस कनेक्शन की किताबें मिलीं। टीम ने मौके पर सुरेश, एजाज अली, विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। दो की पुलिस को तलाश जारी है। पूर्ति निरीक्षक प्रशांत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पांचों व्यापारियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।