फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: There is a possibility of GST evasion in 300 types of clothes

बांदा : 300 प्रकार के कपड़ों में जीएसटी चोरी की आशंका

Fri, 08 Jul 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Banda: There is a possibility of GST evasion in 300 types of clothes
बांदा। जीएसटी टीम ने शहर के मशहूर गारमेंट्स दुकान से 300 प्रकार के कपड़ों के नमूनों को जब्त किया है। इनके अभिलेखों की जांच जीएसटी टीम दूसरे दिन भी पूरी नहीं कर सकी है। व्यवसायी पर जीएसटी अदा न करने का आरोप लगाया गया। डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि व्यापारी को साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए 48 घंटे की मोहलत दी गई है। उधर, टीम की छापेमारी पर व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

विशेष अनुसंधान विभाग टीम प्रभारी व डिप्टी कमिश्नर रश्मी अवस्थी के नेतृत्व में असिस्टेंट कमिश्नर रवींद्र कुमार व सुनील कुमार ने गुरुवार को प्रकाश टाकीज रोड स्थित कल्पना रेडीमेड की दुकान में करीब तीन घंटे जांच की। इसके मालिक व्यापारी राधेश्याम गुप्ता हैं। यहां स्टॉक में 300 प्रकार के कपड़े होने और जीएसटी अदा न करने समेत 13 बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की गई। आय-व्यय से संबंधित कई दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। 24 घंटे से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन टीम अब तक जांच पूरी नहीं कर सकी। टीम प्रभारी का कहना है कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
व्यापार मंडल नेता मनोज जैन, अमित सेठ, मनीष गुप्ता आदि ने छापेमारी पर रोष जताया है। कहा कि अधिकतर ग्राहक बिल लेने से बचते हैं। फिर भी व्यापारी अपने पास से जीएसटी भर रहे हैं। इसके बाद भी संबंधित विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापार मंडल यह बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed