{"_id":"638e376de82d2e4f370f784f","slug":"banda-the-team-of-kulabs-closed-with-ballast-and-soil-arrived-to-investigate-banda-news-knp7319416197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गिट्टी व मिट्टी से बंद किए गये कुलाबों की टीम जांच करने पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गिट्टी व मिट्टी से बंद किए गये कुलाबों की टीम जांच करने पहुंची
विज्ञापन
फोटो-04 बीएनडीपी-08
- फोटो : BANDA
करतल। क्षेत्र की मुख्य नहर और उनसे निकले माइनर व रजबहों के कुलबों के मिट्टी व गिट्टी से बंद किये जाने के मामले की डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से पूछताछ कर बंद कुलाबों की फोटो खींची है।
जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
करतल क्षेत्र में सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय के अंतर्गत मुख्य नहर, रजबहों और माइनर से किसानों के खेतों के लिए बने कुलाबों के मिट्टी व गिट्टी से बंद होने की खबर अमर उजाला ने तीन दिसंबर के अंक में प्रकाशित की थी।
खबर को डीएम दीपा रंजन ने संज्ञान में लेकर नरैनी एसडीएम रजत वर्मा से रिपोर्ट मांगी थी। एसडीएम के निर्देश पर रविवार को जांच टीम मौके पर भेजी। टीम के सदस्य राजस्व निरीक्षक करतल करुणा शंकर मिश्र और लेखपाल रवि शंकर राजपूत ने मौके पर पहुंचकर किसानों से उनकी समस्या जानी।
विज्ञापन
इसके साथ ही बंद कुलाबों की फोटो व वीडियोग्राफी की है। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि सभी कुलाबों की जांच कर रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजी जाएगी। इसके बाद डीएम के आदेेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।