फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The old man riding a bicycle was crushed by the truck, died on the spot

साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Thu, 13 Oct 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Banda: The old man riding a bicycle was crushed by the truck, died on the spot
फोटो- 12 बीएनडीपी-01 मृतक फूलचंद्र की फाइल फोटो - फोटो : BANDA
नरैनी। साइकिल से जा बुजुर्ग को बालू भरने जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मोहल्लावासियों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के कृष्णा नगर अतर्रा मार्ग निवासी फूलचंद हलवाई (72) बुधवार की सुबह करीब छह बजे साइकिल से अतर्रा मार्ग पर जा रहे थे। सीताराम समर्पण महाविद्यालय के सामने बायीं पटरी पर सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बड़े बेटे राधेश्याम ने बताया कि पिता हथठेलिया पर खाने-पीने का सामान बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पैरों में चलने की समस्या के कारण रोज सुबह साइकिल से घूमने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के पांच घंटे बाद मोहल्ले के युवकों ने क्षेत्र के लहुरेटा गांव से आरोपी ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक बालू लादने आया था। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed