फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The city celebrates the birth anniversary of Laddu Gopal, preparations went on throughout the day for the tableaux of Kanha

बांदा : लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव की शहर में धूम, कान्हा की झांकियों के लिए दिनभर चलीं तैयारियां

Thu, 18 Aug 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Banda: The city celebrates the birth anniversary of Laddu Gopal, preparations went on throughout the day for the tableaux of Kanha
18 बीएनडीपी 04 शहर की बाजारों में देर रात तक रही रौनक - फोटो : BANDA
बांदा। लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव की तैयारी के लिए घरों, मंदिरों में धूम मची है। शहर के अयोध्यावासी मंदिर सहित शहर के करीब 50 से अधिक राधा-कृष्ण मंदिरों में साफ-सफाई व सजावट का काम हो रहा है। पुलिस लाइन व जेल परिसर में स्थित मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां हो रहीं हैं। यहां मथुरा व वृंदावन से भजन मंडली बुलाई गईं हैं। उधर, घरों में आकर्षक झांकियों के लिए महिलाएं सामान की खरीददारी में जुटी हैं।
विज्ञापन

अयोध्यावासी मंदिर में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव व अभिषेक के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया है। पुलिस लाइन में राधा-कृष्ण मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। यहां 19 अगस्त की रात 12 बजे लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जेल परिसर में स्थित मंदिर को बिजली की झालरों से सजाया गया है। मंदिर में साफ-सफाई के साथ जन्मोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। छोटी बाजार के लक्ष्मी नारायण मंदिर की सजावट में भक्त जुटे हैं।
विज्ञापन

आज मनाई जाएगी जन्माष्टमी
बामदेव संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक अवस्थी का कहना है कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 19 अगस्त को ही मनाया जाएगा। पूजन रात 1.20 मिनट तक किया जा सकता है। इसके बाद नवमी लग जाएगी। शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरकिन जड़ा कुर्ता व मोरपंखी पगड़ी खूब भाई
लड्डू गोपाल के फैंसी व डिजाइनर कपड़ों से बाजार भरा हुआ है। कई प्रकार की छोटी बड़ी लड्डू गोपाल की मूर्तियां उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि महिलाएं इस बार बड़े आकार के लड्डू गोपाल ज्यादा पसंद कर रहीं हैं। उनके लिए जरकिन के जड़ी चुनरी कुर्ता खरीद रहीं। मोतियों की मोरपंखी पगड़ी भी खूब पसंद की जा रही है। कुछ महिलाएं कान्हा के लिए रेशम का कुर्ता व धोती और पगड़ी ले रही हैं। इसके अलावा मोतियों का माला भी खूब पसंद की जा रही है। व्यापारी राजेश का कहना है कि महिलाएं लड्डू गोपाल के लिए दिल खोलकर खर्च कर रही हैं। आकर्षक व डिजाइन कपड़ों की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed