फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda-Tanda Highway... 30-meter stretch of potholes has become a festering sore

Banda News: बांदा-टांडा हाईवे... 30 मीटर सड़क के गड्ढे बने नासूर

Sat, 24 Oct 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 24 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Banda-Tanda Highway... 30-meter stretch of potholes has become a festering sore
फोटो-10-हाईवे पर गड्ढे में फंसी ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद
बांदा/तिंदवारी। बांदा से टांडा तक करीब 300 किलोमीटर लंबे हाईवे पर तिंदवारी कस्बे के पास 30 मीटर सड़क हजारों राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन

सड़क पर गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण आए दिन वाहन फंसते और पलटते हैं। हालात यह हैं कि कई बार वाहनों के पलटने या फंसने से सात-आठ घंटे तक यातायात बाधित रहता है। इसके बावजूद नासूर बने सड़क के गड्ढों को भरने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।

शनिवार सुबह करीब सात बजे बांदा-फतेहपुर-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रकाश गैरेज के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरे गड्ढे में फंस गई। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जाम बढ़ने पर कुछ वाहन चालक तिंदवारी-पपरेंदा मार्ग से निकलने लगे। काफी मशक्कत के बाद बुलडोजर की मदद से ट्रॉली को हटवाया गया। इसके बाद एक तरफ से यातायात चालू हो सका और वाहन रेंगते हुए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को भूसे से लदी ट्रॉली पलटने से जाम लगा था। 24 सितंबर को भी ट्रॉली पलटने के कारण यातायात बाधित हुआ था। लगातार ऐसी घटनाओं से हाईवे पर सफर करने वालों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। गड्ढों में पानी भरा होने से वाहन चालकों को सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। बड़े वाहन फंसने पर दूसरे वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गड्ढों को भरने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। बीते माह एक बार गड्ढों में डस्ट डलवाई गई थी, लेकिन वाहनों के टायरों के साथ डस्ट धीरे-धीरे हट गई। अब सड़क फिर बदहाल है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू ने बताया कि अधिशासी अधिकारी से कई बार गड्ढे भरवाने के लिए कहा गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। सड़क पर जलभराव के चलते आए दिन वाहन चालकों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति भी बन जाती है।

---
जाम से लोगों की दिनचर्या प्रभावित
तिंदवारी में हाईवे पर लगने वाला जाम सिर्फ लंबी दूरी के यात्रियों की परेशानी नहीं है, बल्कि कस्बे के लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित करता है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी जाम में फंसने का डर बना रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, दुकानदारों और मरीजों को लेकर निकलने वाले परिजन की परेशानी बढ़ जाती है। गड्ढों में वाहन फंसने या ट्रॉली पलटने पर रास्ता देर तक बंद रहता है।

---
एनएचएआई रायबरेली के अधीन है तिंदवारी का हिस्सा
बांदा-टांडा हाईवे पर तिंदवारी क्षेत्र में सड़क की बदहाली की एक वजह निगरानी की समस्या भी है। इस हिस्से की जिम्मेदारी एनएचएआई रायबरेली के अधीन है। स्थानीय स्तर पर सड़क की स्थिति पर निगरानी और मरम्मत के लिए समन्वय में दिक्कत आती है। वहीं, सड़क के आसपास पानी का लगातार लीकेज होने से भी गड्ढे बढ़ रहे हैं। जलभराव के कारण सड़क की सतह कमजोर हो रही है और वाहनों की आवाजाही से गड्ढे और गहरे होते जा रहे हैं। इसके चलते हाईवे पर बार-बार वाहन फंसने और जाम लगने की समस्या बनी हुई है।

राहगीर बोले-लंबा जाम लग जाता है
इस मार्ग से रोजाना निकलना मुश्किल हो गया है। गड्ढों में वाहन फंसने पर दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है। कई बार जरूरी काम से निकले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
-राजेश सिंह पटेल।
गड्ढों में ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने और पलटने से बार-बार रास्ता बंद होता है। थोड़ी-बहुत डस्ट डालने से समस्या दूर नहीं होगी। सड़क को दुरुस्त कर जलनिकासी की व्यवस्था करनी जरूरी है।

-डॉ. अनिल विश्वकर्मा।
---
वर्जन
तिंदवारी क्षेत्र का हाईवे एनएचएआई रायबरेली के अधीन आता है। वहां की टीम को सूचित किया गया है, काम भी किया जा रहा है, लेकिन वहां पानी लीकेज होने के कारण बिटुमिन काम नहीं करता है। दशहरे पर ही मरम्मत कराई गई थी। स्थायी समाधान निकालने के लिए भी प्रयास चल रहे हैं।
-मनोज कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड बांदा।
----------
स्टेट हाईवे पर गड्ढों में भरा पानी
अतर्रा। अतर्रा-नरैनी मार्ग पर चिमनी पुरवा और गर्गन पुरवा के पास सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं। गड्ढों में पानी भरा होने से स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

बाइक सवारों और सवारियों से भरे वाहनों के चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी धीरेंद्र कुमार और पवन गर्ग ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों से हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने गड्ढों को भरवाकर सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। (संवाद)

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed