{"_id":"638cdcc0ab611a3c931ded75","slug":"banda-star-vice-beat-jk-club-by-40-runs-banda-news-knp731770211","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्टार वाइस ने जेके क्लब को 40 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्टार वाइस ने जेके क्लब को 40 रनों से हराया
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय लेते विधायक प्रकाश द्विवेदी।
- फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच स्टार वाइस टीम ने जीत लिया। उसने जेके क्लब टीम को 40 रनों से हराया। शानदार 57 रन बनाने वाले बल्लेबाज हिम्मत सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
राइफल क्लब ग्राउंड में प्रतियोगिता की शुरुआत विधायक प्रकाश द्विवेदी ने की। खिलाड़ियों से परिचय लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार वाइस टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 204 रन बनाए। बल्लेबाज हिम्मत सिंह ने 57 और कप्तान यासीन ने 42 रन बनाए।
जेके क्लब के गेंदबाज अंशू ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेके क्लब टीम 164 रनों पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज मोनू शुक्ला ने 34 रन बनाए। स्टार वाइस के गेंदबाज सूरज ने तीन विकेट लिए। अंपायर रेहान व दुर्गेश भदौरिया और स्कोरर असद अली और कमेंट्रेटर महेश साहिल व अबरार अहमद रहे।
विज्ञापन
आयोजक सपा नेता शेखर शर्मा ने बताया कि दिनेश कुमार शर्मा व जितेंद्र कुमार शर्मा की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है। पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, योग गुरु प्रकाश साहू सहित राजेंद्र अवस्थी, कुतैबा जमां, विकल्प शर्मा, पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ, राकेश गुप्ता भी मौजूद रहे।