फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: ...sir my son was murdered, the soldier's father demanded a fair investigation from the SP

बांदा : ...साहब मेरे बेटे की हत्या की गई, सिपाही के पिता ने एसपी से की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

Mon, 01 Aug 2022 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Banda: ...sir my son was murdered, the soldier's father demanded a fair investigation from the SP
एसपी अभिनंदन से मिलकर आये मृतक सिपाही के पिता व अन्य ग्रामीण - फोटो : BANDA
कमासिन (बांदा)। झांसी से आए गोकुल प्रसाद अपने बेटे सिपाही राघवेंद्र सिंह की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को एसपी अभिनंदन से मुलाकात कर गंभीरता से जांच कराने की मांग की। कहा, साहब मेरा बेटा इतना कमजोर नहीं था, कि वह आत्महत्या कर ले। उनके साथ ग्राम प्रधान सहित कई ग्रामीण भी थे।
विज्ञापन

शनिवार को थाना परिसर के निकट सुबह कांस्टेबल राघवेंद्र का शव नॉयलान की रस्सी के फंदे में घर के बाहरी दीवार पर लटका मिला था। इस मामले में झांसी जिले के कुलगेहना गांव निवासी गोकुल प्रसाद ने एसपी को दिए पत्र में कहा कि बेटे राघवेंद्र सिंह के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही वह थाने पहुंचे। यहां आसपास के लोगों ने बताया कि रात के समय थाने में किसी के जन्मोत्सव की पार्टी चल रही थी। दो पक्षों में गाली-गलौज की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक पैर में चप्पल के साथ शव दीवार के पीछे की तरफ लटका मिला, उसे देखकर यही लगता है कि बेटे की हत्या कर शव लटकाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed