फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Seven more dengue patients were found, now the number has reached 55

सात और नए डेंगू मरीज मिले, अब संख्या 55 पहुंची

Thu, 10 Nov 2022 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Banda: Seven more dengue patients were found, now the number has reached 55
बांदा। सात और नए डेंगू पॉजिटिव मिलने के साथ अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 55 पहुंच गई है। इनमें 10 जिला अस्पताल और लगभग 12 रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। अन्य स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। उधर, पॉजिटिव मरीजों के इलाकों में मलेरिया विभाग टीम ने लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव व फागिंग कराई। डेंगू मच्छर के लार्वा मिलने पर छह गृह स्वामियों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने जारी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार को 22 संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई। इनमें सात नए डेंगू मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। हाउस इंडेक्स सर्वे के अलावा जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डेंगू व मलेरिया समेत अन्य संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने बंगालीपुरा, खिन्नी नाका, इंदिरा नगर, कालूकुआं, डीएम कालोनी आदि इलाकों में जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि अब तक टीम ने 681 घरों में 2841 पात्रों की जांच की। 34 घरों में डेंगू मच्छर के लार्वा पाए गए। उन्हें नष्ट किया गया है। छह मकान मालिकों को नोटिस दिया है। 171 मरीजों की स्लाइड बनाई गई है। साथ पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास डेंगू से बचाव आदि संबंधित पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed