फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda sat looking at the yield of the farmer's heart

उपज कम देख बैठ गया बांदा के किसान का दिल

Tue, 10 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 10 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Banda sat looking at the yield of the farmer's heart
बर्बाद हुई गेहूं की फसल।

बांदा। कर्ज के बोझ और फसल में कम पैदावार के सदमे में 42 वर्षीय किसान की मौत हो गई। उसे दो पुत्रियों की शादी की भी चिंता थी। पिछले साल पिता की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। सदर तहसील के बड़ेहा गांव निवासी अमर सिंह उर्फ नन्ना (42) पुत्र चंदन सिंह के नाम चार बीघा जमीन है।

विज्ञापन


भाई सभाजीत ने बताया कि नन्ना ने दो बीघा में चना, मटर और दो बीघा में गेहूं की बुआई की थी। चना और मटर की फसल में कुछ भी नहीं हुआ। रविवार को गेहूं की मड़ाई कराई तो दो क्विंटल से भी कम अनाज निकला। यह देख अमर सिंह को सदमा लगा। घर आते ही उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। जिला अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अमर सिंह की मां के नाम इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक जारी शाखा से तीन लाख रुपये का कर्ज है। इसकी अदायगी भी अमर सिंह को ही करनी थी। उधर, दो पुत्रियों की शादी की चिंता भी उन्हें खाए जा रही थी। पिता चंदन सिंह की पिछले साल हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार सुनील कुमार पटेल ने बताया कि उन्होंने एसडीएम अनुज सिंह के साथ मृतक के घर जाकर हालात का जायजा लिया है। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत पर मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक मदद दिलाएंगे। पूर्व डीडीसी सदस्य दलपत सिंह ने भी परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उधर, एसडीएम ने कृषि जनित कारणोें से मौत से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed