फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's daughter received Green Idol Award

बांदा की बेटी को मिला ग्रीन आइडल अवार्ड

Wed, 29 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Banda's daughter received Green Idol Award
साक्षी अग्रवाल। - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेली बेटियों में मेधा की कमी नहीं। एक बार यह फिर साबित हुआ है। बांदा की बेटी साक्षी अग्रवाल को विश्व पृथ्वी दिवस पर ग्रीन आइडल अवार्ड’ सम्मान मिला है। द्रोपदी देवी मेमोरियल ट्रस्ट, गोरखपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीयस्तर की डिजिटल प्रतियोगिता में साक्षी ने यह सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन

बांदा शहर निवासी पूर्व शिक्षक व वरिष्ठ पत्रकार गोपाल गोयल के परिवार की साक्षी अग्रवाल मौजूदा समय में बहराइच जिले के एक महाविद्यालय में पर्यावरण विषय के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहीं हैं। दो दिन पूर्व आयोजित डिजिटल अर्थ डे (विश्व पृथ्वी दिवस) पर गोरखपुर के ट्रस्ट द्वारा डिजिटल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

साक्षी ने इसमें अपनी मेधा और योग्यता का शानदार प्रदर्शन करते हुए अवार्ड हासिल किया। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. धनंजय कुमार त्रिपाठी ने अवार्ड के साथ प्रमाणपत्र प्रदान किया। उन्होंने बताया कि साक्षी का सराहनीय लेख ट्रस्ट द्वारा निकट भविष्य में प्रकाशित होने वाली पुस्तक में भी प्रकाशित किया जाएगा। साक्षी इसके पूर्व अरुणाचल विश्वविद्यालय और एपीजे यूनिवर्सिटी हरियाणा में भी संबद्ध रहीं हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार के जल मिशन कार्यक्रम की सलाहकार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी बांदा जिले के जल ग्राम के रूप में मशहूर जखनी गांव में भी शोध कर रही हैं। साक्षी ने एक दशक पूर्व पर्यावरण विज्ञान में प्रथम श्रेणी से एमएससी किया था। तब से इस क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त रहे वरिष्ठ आईएएस (रिटायर्ड) डॉ. कमल टावरी ने साक्षी को शाबासी और बधाई दी है। डा. टावरी इन दिनों प्रधानमंत्री के ग्रामीण भारत मिशन में जन जागरण अभियान चला रहे हैं। उधर, बेटी की इस सफलता पर गोपाल गोयल के परिवार को भी बधाइयां मिल रही हैं।

ग्रीन आइडल एवार्ड।

ग्रीन आइडल एवार्ड।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed