फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's agricultural student shine in Chandigarh

बांदा के कृषि छात्र चंडीगढ़ में चमके

Wed, 30 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 30 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Banda's agricultural student shine in Chandigarh
दूसरा स्थान पाने वाले छात्र। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। चंडीगढ़ में इसी माह आयोजित राष्ट्र स्तरीय ‘आधुनिक तकनीक द्वारा भारतीय कृषि का पुन: निर्माण’ प्रतियोगिता में यहां के कृषि विश्वविद्यालय के दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्हें द्वितीय स्थान मिला। पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये और प्रमाणपत्र दिया गया। कृषि विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.बीके गुप्ता ने बताया कि 19 से 22 नवंबर तक हुए आयोजन में देश के 18 प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों के छात्रों समेत भारतीय तकनीकी संस्थान, मद्रास, हैदराबाद और बिरला तकनीकी संस्थान, नई दिल्ली तथा भारतीय प्रबंध संस्थान अहमदाबाद आदि संस्थाओं के कुल 67 छात्र शामिल थे।

विज्ञापन


उन्हें इसराइल, गिरीश, मलेशिया समेत भारत के वैज्ञानिक और विशेषज्ञों ने विभिन्न व्यवसायिक संस्थाओं द्वारा की जा रही कृषि आधारित खोजों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को समूह में बांटकर छह विषयों पर परियोजना बनाने को कहा गया। साथ ही उसके परिणाम और प्रभाव के बारे में पूछा गया।बांदा के छात्र प्रणव कुमार और देवी प्रसाद शुक्ल ने भारतीय तकनीकी संस्थान, मद्रास के छात्र शशांक गुप्ता और गोसल्या रामासामी के साथ मिलकर डाटा प्रोसेसिंग और एनालिटिक्स विषय पर मोबाइल के माध्यम से किसानों को उपयोगी जानकारी देने का मोबाइल आधारित एक ऐप विकसित किया।
विज्ञापन


इसके जरिये कृषि संबंधी किसी भी समस्या का समाधान तुरंत जाना जा सकता है। निर्णायक मंडल ने इन दोनों छात्रों को द्वितीय स्थान दिया। बुधवार को यहां विश्वविद्यालय ने कुलपति डॉ.एसएल गोस्वामी ने दोनों मेधावी छात्रों को शाबासी दी। निदेशक प्रसार प्रो.डॉ.एनके वाजपेई ने कहा कि प्राध्यापकों  द्वारा किए जा रहे प्रयासों का यह नतीजा है। कुलसचिव देवीदास ने भी दोनों छात्रों को बधाई दी। कृषि संकाय के सह अधिष्ठाता डॉ.एलके गंगवार, उद्यान संकाय के डॉ. एसवी द्विवेदी, छात्र कल्याण के डॉ.वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ.एसके सिंह, डॉ.एके सिंह, डॉ.देव कुमार, डॉ.बीके गुप्ता, डॉ.विवेक सिंह, डॉ.वीके सिंह, सुनील कुमार, डॉ.विशाल युग आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed