फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's 25 fishermen caught by Pakistan army

बांदा के 25 मछुवारों को पाक सेना ने पकड़ा

Sat, 02 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 02 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Banda's 25 fishermen caught by Pakistan army
पकड़े गए मछुवारों के गांव जसईपुर मेें मायूस बैठे परिवार। - फोटो : अमर उजाला

तिंदवारी/बेंदा (बांदा)। पाक सेना ने गुजरात के ओखा की समुद्री सीमा से मछली का शिकार कर रहे 50 मछुवारों को पकड़ लिया है। इसमें 25 मछुवारे बांदा के हैं। ये सभी एक कंपनी के मार्फत गुजरात गए थे। मछुवारों ने पकड़े जाने की सूचना मिलते ही उनके परिजन गुजरात रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


बांदा के गांवों से हर साल तमाम मछुवारे गुजरात जाते हैं। यहां से जाने वाले मछुवारे ओखा में अलग- अलग कंपनी में ठेके पर रखे जाते हैँ और समुद्री सीमा में मछली का शिकार करते हैँं। दो दिन पहले समुद्री सीमा में चार नाव पर  शिकार कर रहे 60 मछुवारों को पाक सैनिकों ने घेर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान 50 पकड़ लिए गए, जबकि 10 भागने में सफल रहे। भागे निकले मछुवारोें ने कंपनी में सूचना दी। बाद में पता चला कि 50 मछुवारे गायब हैं। इनमें 25 बांदा जिले के जसईपुर, गौरा जलालपुर और माटा के निवासी हैं। मछुवारों के परिजनोें ने संबंधित कंपनी में फोन किया तो वहां से भी पकड़े जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पकड़े जाने वालों मेें कई सगे भाई और पिता-पुत्र भी हैं। इस पर यहां से मछुवारों के परिजन गुजरात रवाना हो गए हैं। पाक सेना की घेराबंदी से बच निकलने वाले शिवमोहन विश्वकर्मा ने फोन पर बताया कि वे ओखा (गुजरात) के मोरी नाम की कंपनी में मछली पकड़ने का काम कर रहे हैं।


बुधवार को पाक सेना ने घेराबंदी कर ली। पकड़े गए लोगों में 25 साथी अपने जिले के हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी के अफसर रिहा कराने की कोशिश में लगे हैं। उम्मीद है कि एक-दो दिन में सभी छूट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed