फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Rs. 24.64 lakh seized, 8 sand mines black list

बांदाः 24.64 लाख रुपये जब्त, 8 बालू खदानें ब्लैक लिस्ट

Wed, 18 Nov 2020 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Banda: Rs. 24.64 lakh seized, 8 sand mines black list
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। लेटर आफ इंटेंट (स्वीकृति पत्र) जारी हो जाने के बाद भी खनन शुरू न करने पर खनिज विभाग ने 14 खदानों पर शिकंजा कस दिया है। विभाग ने आठ पट्टाधारकों को ब्लैकलिस्ट कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही छह खदानों के संचालकों को किस्त जमा करने के लिए अंतिम नोटिस दिया है। इसके अलावा गिट्टी/पत्थर के पट्टे के दो प्रस्तावकों द्वारा किस्त न जमा करने पर 24 लाख 64 हजार रुपये जब्त कर उनका लेटर आफ इंटेंट निरस्त कर दिया है।
आठ बालू खदानों के पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र जारी हो जाने के बाद भी प्रस्तावकों ने स्टांप पर पट्टा विलेख/रजिस्ट्री नहीं कराई। जल और वायु सहमति पत्र नहीं दिया। डीएम ने इन्हें काली सूची में शामिल कर स्थिति स्पष्ट करने की अंतिम नोटिस जारी किया है। इसी तरह निर्धारित तिथि पर किस्त न जमा करने पर छह पट्टा धारकों को अंतिम नोटिस जारी किया है। इनके अलावा गिट्टी/बोल्डर का पट्टा लेने के लिए अब तक स्टांप पर रजिस्ट्री प्रस्तुत न करने पर दो प्रस्तावकों की प्रथम किस्त के रूप में जमा 24 लाख 64 हजार रुपये सरकार के पक्ष में जब्त कर उन्हें जारी किया गया लेटर आफ इंटेंट निरस्त कर दिया है। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा है कि जो पट्टा धारक/प्रस्तावक समय से पट्टे की रजिस्ट्री और किस्त जमा नहीं करते उन सभी की जमानत राशि और जमा राशि जब्त कर लेटर आफ इंटेंट/पट्टा निरस्त करके भू राजस्व के रूप में वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

काली सूची में शामिल खदानें
1. कात्यायनी नेचुरल रिसोर्सेज लि. (लहुरेहटा, 33 हेक्टेयर), 2. आरएसआई स्टोन वर्ल्ड प्रा.लि. (खैरई, 5.80 हेक्टेयर), 3. विपुल त्यागी (अमलोर खादर, 25.29 हेक्टेयर),4. मेसर्स मां जयंती इंफ्रास्ट्रक्चर (बेंदा खादर,21 हेक्टेयर) 5. मेसर्स एस्टीम इंफ्राबिल्ड प्रा. लि. (सादीमदनपुर, 28.33 हेक्टेयर), 6. साहू इलेक्ट्रिकल्स स्टोर (मरौली खादर खंड-2, 22 हेक्टेयर), 7. वीपी कंसट्रक्शन (मरौली खादर खंड-4, 23 हेक्टेयर), 8. मेसर्स के एंड एस माइंस (मरौली खादर खंड-3, 23 हेक्टेयर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस्त न जमा करने वाली खदानें
1. सिल्वर लाइन आटो मोबाइल (साड़ी खादर, 46 हेक्टेयर), 2. मेसर्स यू फ ोरिया माइंस एंड मिनरल्स (लड़ाका पुरवा, 20 हेक्टेयर), 3. जय अंबे कांस्ट्रक्शन कंपनी (सादी मदनपुर, 18.60 हेक्टेयर), 4. मेसर्स साईं चरन इंफ्राटेक प्रा. लि. (सादीमदनपुर, 28.33 हेक्टेयर), 5. मेसर्स जय मां सिद्धिदात्री बिल्डटेक (जौहरपुर खंड-3, 15 हेक्टेयर), 6. मेसर्स नव आरुषि ट्रेडर्स प्रा. लि. (खप्टिहा कलां, 16 हेक्टेयर)।
इन गिट्टी/बोल्डर खदानों का निरस्त हुआ लेटर आफ इंटेंट
1. मेसर्स सुलभ सक्सेना पहाड़ी पट्टेदार (गिरवां खंड-2, 0.80 हेक्टेयर)- 7,04,000 रुपये।
2. एसआर इनोवेशन एलएलपी (नहरी खंड-7, 2 हेक्टेयर)- 17,60,000 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed