फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Recommendation for cancellation of recognition of six inter colleges

बांदा : छह इंटर कालेजों की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति

Sun, 10 Jul 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Banda: Recommendation for cancellation of recognition of six inter colleges
बांदा। मानकों की अनदेखी करने पर जिले के छह इंटर कॉलेजों की मान्यता रद्द करने का फैसला किया है। डीआईओएस विनोद सिंह ने कहा कि इन कॉलेजों ने सीएम की प्राथमिकता के कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे इनकी मान्यता को निरस्त करने की संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन

योगी सरकार के दोबारा सत्तासीन होने पर 100 दिन का एजेंडा तय किया गया था। जिले में यूपी बोर्ड द्वारा संचालित 167 कॉलेज हैं। इनमें राजकीय, एडेड और वित्तविहीन कालेज शामिल हैं। इन सभी कालेजों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ही वेब पेज तैयार करने के साथ ही हर छात्र की ई-मेल आईडी तैयार करनी थी। यह प्रक्रिया बोर्ड परीक्षा परिणाम आने से पहले पूरी करनी थी।
विज्ञापन

सीएम की प्राथमिकता में होने के बाद भी छह कॉलेजों ने दोनों में से एक भी निर्देश का पालन नहीं किया। 100 दिन पूरे होने पर विभाग ने समीक्षा की तो इसका खुलासा हुआ। मामला सीएम की प्राथमिकता से जुड़ा होने के चलते डीआईओएस ने इन छह कॉलेजों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश शासन को कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनदेखी करने वाले इन कॉलेजों की मान्यता रद्द होने के बाद यहां पढ़ने वाले करीब साढ़े तीन हजार छात्रों को नजदीक के कॉलेजों में संबद्ध किया जाएगा। 100 दिन में कार्य पूरे कराने के लिए इन कॉलेजों को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन कॉलेजों ने निर्देशों का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed