{"_id":"638e38241ff3a87dd00f7100","slug":"banda-prayagraj-won-the-title-of-zonal-cricket-tournament-banda-news-knp7319493173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब प्रयागराज ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब प्रयागराज ने जीता
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते प्रयागराज टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : BANDA
बांदा। 23वीं अंतरजनपदीय जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब प्रयागराज टीम ने जीत लिया। उसने उप विजेता बनी बांदा टीम को आठ रन से हरा दिया। प्रयागराज टीम के कप्तान हाशिम को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। ‘मैन आफ द सिरीज’ का खिताब भी इसी टीम के खिलाड़ी अरविंद (177 रन) चुने गए।
सोमवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांदा टीम 166 रन बना सकी। अंतिम तीन ओवर में बांदा टीम को 24 रनों की जरूरत थी, लेकिन बल्लेबाजों के रन आउट होने से टीम फाइनल हार गई।
डीआईजी डॉ. विपिन मिश्रा ने विजेता प्रयागराज और उप विजेता बांदा टीम को ट्रॉफी और प्रमाण देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बांदा टीम कप्तान और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन को भी सम्मानित किया गया। इसके पूर्व टीम खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। मान प्रणाम के साथ प्रतियोगिता समापन की घोषणा हुई।