फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Pickup overturns, 24 people of the same family injured

बांदाः पिकअप पलटी, एक ही खानदान के 24 लोग घायल

Wed, 18 Nov 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Banda: Pickup overturns, 24 people of the same family injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अतर्रा। बांदा रोड हाईवे में पेट्रोल पंप के पास वाहन को बचाने में अनियंत्रित पिकअप पलट गई। इसमें सवार 24 लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी चित्रकूट में तिलकोत्सव में शामिल होकर लौट रहे थे।
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव के एक ही खानदान के लोग मंगलवार देर रात चित्रकूट से वापस लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के नजदीक वाहन को बचाने में पिकअप पलट गई। इससे श्रीकृष्ण (33), शिवम (18), इंद्रकरण (35), भूलेश (22), राजापति (20), भूरी (45), रिया (7), संगीता (22), कल्लू (48), रामसुफल (35), बाबू (40), रामबाई (55), लल्लू (8), कुलदीप (15), जितेंद्र (30), हरिहर (23), प्रेम बाबू (28), रमाशंकर (50), रामसुफल (35) घायल हो गए। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा व आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर शिवम, इंद्रकरण, राजापति, भूरी व रिया को जिला अस्तपाल रेफर कर दिया। डाक्टर देव ने बताया कि अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्क र से तीन बाइक सवार घायल
अतर्रा। ट्रैक्टर की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल हो गए। बिसंडा थाना क्षेत्र के आऊ गांव निवासी राकेश (19) पुत्र शंकर, अनुज (22) पुत्र कुबेर, अनिरुद्ध (25) पुत्र रामशरण दो अलग-अलग बाइकों में बुधवार की सुबह बिसंडा से वापस गांव जा रहे थे। अतर्रा-बिसंडा मार्ग पर नहर पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, अलग-अलग सड़क हादसों में फतेहगंज थाना क्षेत्र के पचपेडिया गांव निवासी संतोष (17) पुत्र रामसुहावन, बिसंडा कस्बा निवासी नत्थू (40) व पत्नी बच्ची देवी (38) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की जहर से मौत
बबेरू। बबेरू निवासी सविता देवी (42) पत्नी राधेश्याम विश्वकर्मा ने बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेठ सेवानिवृत्त कांस्टेबल भोला विश्वकर्मा ने बताया कि मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। पति कौशांबी में पुलिस विभाग में तैनात है। उधर, कुरारी गांव निवासी मृतका के भाई रमेश ने कहा कि घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी सामने आएगी।
हाईटेंशन लाइन से मजदूर झुलसा
अतर्रा। निर्माणाधीन मकान में मंगलवार को सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मूसा नगर के मजदूर अवधेश (18 ) झुलस गया। अन्य मजदूरों ने उसे करंट वाली सरिया से अलग किया। मकान मालिक ने उसे सीएसची पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
ओरन। बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी शिव प्रसाद वर्मा (35) पुत्र परसन वर्मा मंगलवार की शाम बाइक से जाते समय कुर्रही नहर झाल के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस से टकराकर घायल हो गए। चौकी प्रभारी पीआर गौरव ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed