फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Photo exhibition on the unsung heroes of freedom fascinated

Banda News: आजादी के गुमनाम नायकों पर चित्र प्रदर्शनी ने मोहा मन

Sun, 25 Dec 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Banda: Photo exhibition on the unsung heroes of freedom fascinated
चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते मेडिकल कालेज प्राचार्य डा.मुकेश कुमार यादव। साथ में पूर्व चेयरमै - फोटो : BANDA
बांदा। देश की आजादी के बलिदानियों और गुमनाम नायकों पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी ने लोगों को मन मोह लिया। सुशासन दिवस और आजादी के अमृत महोत्सव पर तिंदवारा इंटर कालेज में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। विजेता 15 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (भारत सरकार) के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मोहम्मद इरफान, आकांक्षा नामदेव, सर्वेश कुमार, आर्शी, अंशु, रामा, शिवांश, प्रतीक्षा, बलराम, उमेश, हितांशु, बृजेश, निधि मिश्रा, रागिनी शुक्ल व महेंद्र सिंह वर्मा विजेता बने।
विज्ञापन

शुरुआत मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ.मुकेश यादव ने की। चित्र प्रदर्शनी देखी। प्राचार्य ने कहा कि कठिन परिश्रम से छात्र-छात्रा अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। जीवन में जो हार नहीं मानता वही महान बनता है। जयंती पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को याद करते हुए उन्होंने छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने की नसीहत दी। पूर्व चेयरमैन विनोद जैन ने ऐतिहासिक भूरागढ़ किले का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि हार न मानना ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन दर्शन है।ग्राम प्रधान संतराम राजपूत, तकनीकी सहायक अशोक कुमार विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य धनराज, धनीराम राजपूत, योगेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामरूप पाल रहे। जादूगर आरसी योगा ने जादू दिखाया। स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गईं।

प्रश्नोत्तरी में उपस्थित छात्र-छात्राएं।

प्रश्नोत्तरी में उपस्थित छात्र-छात्राएं।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed